फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 460 वाहनों की जांच की, 16 के चालान, तीन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
- राज्य सीमा और औद्योगिक क्षेत्र में चलाया गया अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने विकासनगर, सहसपुर और सेलाकुई में 460 वाहनों को रोककर जांच की। इस दौरान 16 वाहनों के चालान कर तीन को सीज कर दिया। विकासनगर कोतवाली पुलिस ने कुल्हाल चेकपोस्ट पर अभियान चलाया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि 200 वाहनोंं को रोककर 500 लोगों की जांच की गई। नंबर प्लेट खराब होने और शीशे पर काली फिल्म लगाने पर आठ वाहन चालकों पर चालान की कार्रवाई की गई। इनसे चार हजार रुपये का राजस्व वसूल किया गया। वहीं, सहसपुर थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि दर्रारीट चेकपोस्ट पर 150 वाहनों और 800 लोगों की जांच की गई। वरिष्ठ उपनिरीक्षक सेलाकुई जितेंद्र पटेल ने बताया कि 150 वाहनों की जांच की गई, इनमें 50-50 मालवाहक, दोपहिया वाहन और 10 छोटे चारपहिया वाहन शामिल थे। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर तीन वाहनों को सीज किया गया। दो वाहनों के सामान्य और छह के न्यायालय के लिए चालान किए गए है। तीन हजार रुपये का राजस्व भी वसूल किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें