फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

437 छात्रों ने दी एमबीबीएस की प्रोफेशनल मुख्य परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के तीन मेडिकल कॉलेजों में कोरोना की वजह से रुकी एमबीबीएस प्रथम की प्रोफेशनल मुख्य परीक्षा शनिवार को हुई। इसमें राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के 126, वीरचंद्र सिंह गढ़वाली मेडिकल कॉलेज श्रीनगर गढ़वाल के 128 और राजकीय दून मेडिकल कॉलेज पटेलनगर के 183 छात्र शामिल हुए। हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हेमचंद्र, कुलसचिव सुरेंद्र सिंह रावत व परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल की टीम ने शनिवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज पटेलनगर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। परीक्षा सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड गाइडलाइन के तहत संपन्न कराई गई। इसके लिए टीम ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें