फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून अस्पताल : केटीयू के लिए 4.25 करोड़ रुपये की डीपीआर फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
दून अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट (केटीयू) बनाने के लिए 4.25 करोड़ रुपये की डीपीआर फाइनल हुई है। सोमवार को कार्यदायी संस्था पेयजल निगम के अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर निरीक्षण किया। साथ ही वहां पर रखे सामान को हटाने के लिए कहा।गौरतलब है कि अस्पताल में केटीयू बनाने की कवायद लंबे समय से चल रही है। बीच में कई प्रशासनिक अड़चनें भी आईं लेकिन अब इसका रास्ता साफ हो गया है। खर्चे में कटौती के बाद अब डीपीआर को अंतिम रूप दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक अगले चार महीने में केटीयू तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। केटीयू में तैनाती से पूर्व स्वास्थ्यकर्मियों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ भेजा जाएगा। इसमें चिकित्सक और नर्सिंग अधिकारी समेत अन्य कर्मचारी शामिल होंगे। उत्तराखंड की यह दूसरी सरकारी अंग प्रत्यारोपण यूनिट होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें