फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Lockdown : राज्य के विभिन्न जिलों में फंसे 42087 प्रवासी, देहरादून में सबसे अधिक 25000 लोग फंसे

Mon, 30 Mar 2020 09:25 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते केंद्र व राज्य सरकार की ओर से लागू 21 दिन के लॉकडाउन में दूसरे राज्यों के 42087 लोग विभिन्न जिलों में फंस गए हैं । राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे अधिक 25000 लोग देहरादून में फंसे हुए हैं।

विज्ञापन


लॉकडाउन के चलते गाड़ियों का संचालन ठप होने की वजह से ये लोग अपने अपने राज्यों में नहीं जा पा रहे हैं । जबकि इन लोगों द्वारा राज्य सरकार से लगातार सुरक्षित बाहर निकालने की अपील की जा रही है ।

तमाम जिलों की ओर से कंट्रोल रूम को जो जानकारियां मुहैया कराई गई है, उसके मुताबिक देहरादून में 25000, हरिद्वार में 833 , टिहरी गढ़वाल में 4050, पौड़ी गढ़वाल में 1655, उत्तरकाशी में 2103 , चमोली में 2259, रुद्रप्रयाग में 207, नैनीताल में 59, उधम सिंह नगर में 305, चंपावत में 2568, पिथौरागढ़ में 1344, बागेश्वर में 1134 व अल्मोड़ा में 1570 लोग विभिन्न जगहों में फंसे हुए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

विभिन्न जिलों में फंसे लोगों में उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश ,गुजरात, झारखंड, पश्चिम बंगाल ,जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों के लोग शामिल हैं, जो लॉकडाउन की वजह से गाड़ियों का संचालन नहीं होने की वजह से फंसे पड़े हैं।

हालांकि इन लोगों द्वारा राज्य सरकार व पुलिस प्रशासन से लगातार सुरक्षित बाहर निकालने की अपील की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उम्मीद थी कि 31 मार्च को राज्य सरकार की ओर से बसों का संचालन किए जाने से इन्हें थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन अब केंद्र सरकार ने बसों के संचालन पर रोक लगा दी है तो ऐसे में इनके निकलने का मामला दोबारा खटाई में पड़ गया है।

दूसरी ओर अधिकारियों द्वारा इन तमाम लोगों को समझाया जा रहा है कि जब तक लॉकडाउन है, तब तक यहीं रहें। अगर कोई परेशानी आए तो इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें