साहिया। ग्राम बसाया स्थित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय के माध्यम से ग्राम मसराड़ में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सेवा दे रहे स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर जाकर बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच भी की। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. आभा शर्मा ने स्वास्थ्य जांच की। इसके साथ ही आवश्यकतानुसार रक्त परीक्षण भी किए गए। इस दौरान फार्मासिस्ट पूजा नौटियाल ने रोगियों को निःशुल्क दवा वितरित की। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने उपस्थित लोगों को उचित खान-पान के बारे में बताया व सर्दी में होने वाले रोग जैसे जुकाम, बुखार के बारे में जागरूक करने के साथ रोकथाम के लिए सावधानियों के बारे में भी बताया। शिविर में योग अनुदेशक विजयपाल सिंह भंडारी ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए। इस अवसर पर महिला योग अनुदेशक कविता तोमर सहित विद्यालय कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद