ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
कबड्डी स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से रविवार को जीएमएस रोड स्थित एक होटल में बैठक की गई। बैठक के अध्यक्ष आनंद सिंह चौहान ने कहा कि राज्य गठन के बाद पहली बार कबड्डी एसोसिएशन का गठन किया गया है। इसमें केवल प्रदेश के खिलाड़ियों को ही बढ़ावा दिया जाएगा। इसमें अन्य राज्यों के खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया जाएगा है। इस दौरान विजय कुमार व एसोसिएशन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।