आटीबीपी के जवानों ने दिया स्वच्छता का संदेश
ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। भारत स्वच्छता अभियान के तहत क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी, यही मेरी है ड्रीम सिटी का नारा देकर आईटीबीपी के जवानों ने नगर में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। शनिवार को आइटीबीपी के जवानों ने किताबघर चौक से स्वच्छता रैली का शुभारंभ किया। रैली माल रोड से होते हुए गढ़वाल टैरेस तक पहुंची। रैली में जवानों ने स्लोगनों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर सेनानी (प्रशासन) परविंदर सिंह ने बताया कि भारत स्वच्छता मिशन के तहत आटीबीपी के जवान नगर और आसपास के गांवों में भी स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। साथ ही लोगों को भी जागरूक कर रहे हैं। इसका परिणाम भी देखने को मिल रहा है। लोग स्वयं आगे आकर अपने आसपास गंदगी नहीं होने दे रहे हैं।