फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा में सूचना प्रौद्योगिकी की अहम भूमिका : डॉ. धन सिंह रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शिक्षा क्षेत्र में सूचना प्रौद्योगिकी की अहम भूमिका पर जोर दिया है। डॉ. धन सिंह रावत बुधवार को दिल्ली के एक होटल में आयोजित बिजनेस, टेक्नोलॉजी, लीडरशिप कांफ्रेस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विज्ञान और टेक्नोलॉजी की जानकारी के लिए ऐसे कार्यक्रम बेहद जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर विद्याथियों को प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी के लिए सुपर 50 लांच किया गया है। इसमें 50 विद्याथियों को यूपीएससी और पीसीएस की तैयारी कराई जा रही है। इसके अलावा कॉलेज में प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत छात्रों को बीमा सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा हरिद्वार में तीन दिवसीय ज्ञान महाकुंभ के आयोजन का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें