बायोमीट्रिक मशीन से दर्ज हो अधिकारियों की उपस्थिति
देहरादून। सामाजिक कार्यकर्ता एनपी डंगवाल ने राज्य के समस्त कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी व फील्ड कार्मिकाें की उपस्थिति बायोमीट्रिक मशीन से लगाने के बाबत मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। डंगवाल ने व्यवस्था से इतर अधिकारियों, इंजीनियरों एवं फील्ड स्टाफ की उपस्थिति बायोमीट्रिक मशीन से कराए बिना वेतन भुगतान का आरोप लगाया है। डंगवाल ने ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही वेतन भुगतान प्रक्रिया बायोमीट्रिक उपस्थिति से जोड़ने की मांग की है।