मिस्टर एंड मिस ईको इंडिया इंटरनेशनल के ऑडिशन कल
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। द स्काई प्रोडक्शन की ओर से तीन जून को होटल सैफरॉन लीफ में ब्यूटी पैजेंट मिस्टर एंड मिस ईको इंडिया इंटरनेशनल के लिए ऑडिशन होगा।
शुक्रवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में द स्काई प्रोडक्शन के संस्थापक व सीईओ आकाश गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि मिस्टर एंड मिस ईको इंडिया इंटरनेशनल प्रतियोगिता के माध्यम से युवक-युवतियों को सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि द स्काई प्रोडक्शन का उद्देश्य युवाओं को कला, संस्कृति व शिक्षा के प्रति जागरूक कर प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 14 जुलाई को होगा। इस मौके पर अभय चौधरी, आशीष चौहान, कपिल गौहरी, ललित श्रीवास्तव, विभोर, मिहिर, नितिन अखिल, सचिन, कृतिका, सुरभि, सृष्टि, दीक्षा आदि मौजूद रहे।