मांगों को लेकर रोडवेज कर्मी लामबंद
देहरादून। निगम मुख्यालय में एलडीसी के खाली पदों पर भर्ती, अधिकारियों की भांति कर्मचारियों को भी पदोन्नति में शिथिलता का लाभ और प्रत्येक माह की सात तारीख को वेतन भुगतान जैसी सात मांगों को लेकर परिवहन निगम के कर्मचारी लामबंद हो गए हैं। शनिवार को उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों की संगठन के प्रांतीय कार्यालय मेें बैठक आयोजित की गई। अध्यक्ष रमेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि यदि उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष रविंद्र भगत, प्रांतीय महामंत्री रवि पचौरी, प्रांतीय संयुक्त मंत्री भोला जोशी, रवीश कुमार, नाथीराम, सेवाराम, सुशील कुमार, सुुदेश कुमार, विपिन वालिया, रमेश प्रसाद, कर्मवीर सिंह, शोभा रावत, कर्ण सिंह आदि मौजूद थे।