फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पुष्पांजलि ग्रुप और सहयोगियों के 41 बैंक खाते फ्रीज, 205 करोड़ का लेनदेन मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुष्पांजलि रियलम्स (बिल्डर्स) के मामले में पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पुष्पांजलि ग्रुप और उसके सहयोगियों के 41 खातों को फ्रीज किया गया है। इन खातों में 205 करोड़ रुपये का लेनदेन पुलिस को मिला है। इस पैसे को कई जगह निवेश कर अब बैंक खातों को पूरी तरह से खाली कर दिया गया है। इसके अलावा पुलिस को मित्तल दंपती के विदेशी खातों के बारे में भी जानकारी मिली है।
विज्ञापन

2020 में कुछ निवेशकों ने पुष्पांजलि बिल्डर्स के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की थी। पुलिस ने उसके मालिक दीपक मित्तल, पत्नी राखी मित्तल और एक साथी राजपाल वालिया के खिलाफ डालनवाला में मुकदमा दर्ज किया था। एक के बाद एक कई शिकायतें आने पर पुलिस ने नौ मुकदमे दर्ज किए। इनमें से दो मुकदमों में दीपक मित्तल के पिता अश्वनी मित्तल को भी आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने मंगलवार को अश्वनी मित्तल को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा भी पुष्पांजलि के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा और कड़ा किया है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुष्पांजलि ग्रुप व अन्य सहयोगियों के बैंक खातों की जांच की गई थी। इनमें 41 खातों को फ्रीज किया गया है। इन सभी खातों से 205 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। यह लेनदेन विभिन्न सहयोगी बिल्डर और अन्य लोगों को किया गया है। दुबई के एक बिल्डर को भी बड़ी धनराशि दी गई है। कुछ संपत्तियों का खरीदना भी सामने आया है। अब गैंगस्टर एक्ट में इन सभी की संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी। इस संबंध में जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस जल्द ही मित्तल दंपती और वालिया को भी गिरफ्तार कर लेगी। इसके लिए लगातार दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन


-

तीन विदेशी खातों में पते अलग-अलग

एसएसपी ने बताया कि दीपक मित्तल और उसकी पत्नी राखी मित्तल के नाम से तीन दुबई और अन्य जगहों के खातों के बारे में पता चला है। लेकिन, इन खातों में उनके पते अलग-अलग लिखे हुए हैं। ऐसे में बैंकों के माध्यम से इस संबंध में जांच की जा रही है। दुबई में इन खातों से बड़ा लेनदेन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें