फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वेबसाइट से नगर निगम के 40 वार्ड गायब, पेंशन के नए आवेदन अटके

विज्ञापन
विज्ञापन
समाज कल्याण की वेबसाइट से होते हैं विकलांग और वृद्धावस्था पेंशन के आवेदन
विज्ञापन

विभाग का दावा, शिकायत के बाद जोड़े जा रहे सभी वार्ड
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। समाज कल्याण विभाग ने विकलांग और वृद्धावस्था पेंशन के आवेदनों के लिए ऑनलाइन व्यवस्था शुरू कर दी है। लेकिन जिस वेबसाइट से आवेदन होना है, उसमें निगम में शामिल नए चालीस वार्डों के नाम गायब है। जिससे नए पेंशनधारी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। विभाग का कहना है कि वेबसाइट में सभी वार्डों के नाम शामिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
दरअसल, अभी तक समाज कल्याण विभाग में विकलांग, वृद्धावस्था व विधवा पेंशन के लिए ऑफलाइन आवेदन होते थे। अब एक अप्रैल से ऑफलाइन व्यवस्था बंद कर विभाग की वेबसाइट के जरिये ऑनलाइन व्यवस्था शुरू कर दी है, लेकिन वेबसाइट में निगम में शामिल नए चालीस वार्डों को नहीं दर्शाया गया है। जिससे इन वार्डों के नए पेंशनधारी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। परेशान पेंशनधारी लगातार साइबर कैफे के चक्कर लगा रहे हैं, जहां उनके 100 से 200 रुपये तक खर्च हो रहे हैं। बता दें कि वर्तमान में जिले में 60 हजार वृद्धा पेंशनधारी और 10 हजार विकलांग पेंशनधारी हैं।
विज्ञापन

समस्या जल्द दूर होगी
वेबसाइट में नए वार्डों का डाटा शामिल नहीं किया गया था। शिकायत मिलने के बाद डाटा सेंटर को नए वार्डों का डाटा भी वेबसाइट में दर्ज करने को कह दिया गया है। समस्या जल्द दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

गोबर्द्धन, जिला समाज कल्याण अधिकारी
एक हफ्ते में व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो करेंगे घेराव
आरकेड़िया की पूर्व प्रधान गीता बिष्ट का कहना है कि समाज कल्याण विभाग की लापरवाही के कारण सैकड़ों पेंशनधारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट में नए वार्डों का विवरण दर्ज ही नहीं है। उनकी मांग है कि पेंशनधारियों को पेंशन संबंधी जानकारी हिंदी में उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजी जाए। क्योंकि अभी पेंशन का स्टेटस जानने के लिए भी उन्हें साइबर कैफे के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। बिष्ट का कहना है कि अगर एक हफ्ते में व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो समाज कल्याण विभाग का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें