निगम की टीम ने प्रतिबंधित पॉलिथीन के मामले में अभियान चलाया। इससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान टीम ने 40 किलो पॉलिथीन जब्त करने के साथ 14 लोगों के चालान कर दिए।
बृहस्पतिवार को नगर निगम की टीम मोहल्ला माजरा वार्ड-77 में पहुंची। टीम को देखकर बाजार में हड़कंप मच गया। टीम ने किराना व्यापारी, मीट व्यापारी, फल सब्जी वालों के पास से करीब 40 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की। इस पर टीम ने 14 लोगों के चालान कर 4200 रुपये का जुर्माना वसूला। इस दौरान निगम की टीम ने कहा कि यह पॉलिथीन नगर के नाले-नालियों को चोक करती है। इससे पर्यावरण को खतरा पहुंचता है। प्रतिबंध के बाद भी इस पॉलिथीन का प्रयोग किया जा रहा है। इस दौरान सुपरवाइजर संजय बाबू, सफाई निरीक्षक राजेश पंवार, राजा, विक्की आदि मौजूद रहे।