फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: लगातार बढ़ रही डेंगू मरीजों की संख्या, दो दिन में मिले 38 मरीज, इन क्षेत्रों में मिले सबसे अधिक

Thu, 17 Aug 2023 08:53 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

जिले में डेंगू के सभी मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ रहा है, इसके कारण ज्यादातर अस्पतालों में बेड फुल हैं वहीं प्लेटलेट्स की भी मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन
डेंगू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले दो दिन की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में डेंगू के 38 नए मरीज मिले हैं। इनमें से आठ मंगलवार को जबकि 30 मरीज बुधवार को मिले हैं। इन सभी को अस्पतालों में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


मंगलवार को जिले में डेंगू के 387 और बुधवार को 1256 एलाइजा टेस्ट किए गए थे। इसमें 38 पॉजिटिव आए हैं। अब तक जिले में डेंगू के 240 मरीज मिल चुके हैं। जिसमें से एक की मौत भी हो चुकी है। चिंताजनक बात यह है कि जिले में डेंगू के सभी मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ रहा है, इसके कारण ज्यादातर अस्पतालों में बेड फुल हैं वहीं प्लेटलेट्स की भी मांग बढ़ गई है।

आयुष्मान कार्ड पर प्लेटलेट्स की सुविधा निशुल्क उपलब्ध

सरकारी अस्पताल में सिर्फ दून अस्पताल में ही प्लेटलेट्स नौ हजार रुपये में मिल रही हैं। इसके अलावा सरकारी किसी अस्पताल में प्लेटलेट्स उपलब्ध नहीं हैं। निजी ब्लड बैंक में इसके लिए 12000 खर्च करने पड़ रहे हैं। हालांकि आयुष्मान कार्ड होने पर प्लेटलेट्स की सुविधा निशुल्क उपलब्ध है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अब हर महीने बढ़ेगा-घटेगा बिजली का बिल, विद्युत नियामक आयोग ने FPPCA को दी मंजूरी
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में मिले सबसे अधिक मरीज
जिले में सबसे अधिक मरीज अजबपुर कला और धर्मपुर में मिल रहे हैं। इसके अलावा रेस कोर्स, जीएमएस रोड, पटेल नगर, कार्गी, बंजारावाला, सिंगल मंडी, पथरी बाग, देहराखास, मोथरोवाला, त्यागी रोग, आढत बाजार, करनपुर, बड़ोवाला, मुस्लिम कालोनी लक्खी बाग, चुक्कूवाला, माजरा, ऋषिकेश में भी डेंगू मरीज मिलने के बाद हाई अलर्ट जारी किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें