फोटो
सेलाकुई। सुभारती अस्पताल की ओर से ग्राम पंचायत माजरी और सभावाला में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 350 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। डॉ. शुभम ने मरीजों के कान और गले में दर्द की समस्या का निदान किया। डॉ. रवि ने शीत ऋतु में बदलते मौसम से होने वाले रोगों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि शिविर अधिकतर बुखार और खांसी से संबंधित रोग के मरीज पहुंच रहे है। जिनको बढ़ती ठंड में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इस मौके पर राजकुमार कश्यप, हरीश शर्मा, आदित्य गौतम आदि उपस्थित रहे। संवाद