फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नियमों के उल्लंघन पर 35 दोपहिया और चार डंपर सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। सेलाकुई थाना पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने 35 दोपहिया वाहनों और ओवरलोडिंग पर चार डंपरों को सीज कर दिया। मंगलवार को थाना प्रभारी पीडी भट्ट के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने रैश ड्राइविंग, मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना लाइसेंस वाहन चलाते हुए 35 दोपहिया वाहन चालकों को पकड़ा। टीम ने सभी के वाहन सीज कर दिए। वहीं, चार डंपरों में ओवरलोडिंग भी पाई गई। पुलिस ने एमवी एक्ट तहत कार्रवाई करते हुए चारों डंपरों को सीज किया। थाना प्रभारी ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें