फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: योग सीखने के लिए पतंजलि योगग्राम में स्लॉट बुक करने का दिया झांसा, साइबर ठगों ने युवक को लगा चूना

Sat, 03 Jun 2023 03:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

साइबर थाने की जांच के बाद नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ नेहरू कॉलोनी ने बताया कि मामले में स्पर्श नेगी निवासी राजीवनगर ने शिकायत की है। उनकी मां और मौसी योगग्राम में योग सीखना चाहती थीं। उन्होंने सुना था कि इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग होती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योग सीखने के लिए पतंजलि योगग्राम में स्लॉट बुकिंग का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक युवक से 35 हजार रुपये ठग लिए। जिन नंबरों पर संपर्क हुआ वह पीड़ित को इंटरनेट से मिले थे। साइबर ठग मेडिकल चेकअप के लिए भी 19 हजार रुपये मांग रहे थे लेकिन पीड़ित ने मना कर दिया।

विज्ञापन


पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे तो ठगों ने नंबर बंद कर लिया। मामले में साइबर थाने की जांच के बाद नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि मामले में स्पर्श नेगी निवासी राजीवनगर ने शिकायत की है। उनकी मां और मौसी योगग्राम में योग सीखना चाहती थीं। उन्होंने सुना था कि इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग होती है।

इस पर स्पर्श की भाभी ने इंटरनेट से खोजकर दो नंबर उन्हें दिए। बताया कि यह नंबर उन्हें पतंजलि की वेबसाइट से मिले हैं। इसके बाद स्पर्श ने इनमें से एक पर संपर्क किया तो फोन उठाने वाले ने अपना नाम सचिन अग्रवाल बताया और कहा कि वह पतंजलि योगग्राम का एडवाइजर है। एक सप्ताह के शिविर के लिए 35 हजार रुपये लगेंगे। इसके लिए उसने कोटेक महिंद्रा बैंक का खाता नंबर दिया।
विज्ञापन


स्लॉट बुकिंग की नहीं दी  रसीद
स्पर्श ने इस नंबर को चेक किया तो पता चला कि यह किसी सागर के नाम पर है। स्पर्श ने यह बात सचिन को बताया कि यह नंबर तो पतंजलि के नाम पर नहीं है। तो इस पर सचिन ने कहा कि सागर भी ऑफिशियल एडवाइजर है। लिहाजा उनके खाते में ही पैसे जमा होते हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi: नाबालिग को भगाने के मामले ने पकड़ा तूल, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने छुड़ाए पुलिस के पसीने
विज्ञापन


स्पर्श ने 35 हजार रुपये इस खाते में जमा कर दिए। यह खाता भी हरिद्वार के पास एक ब्रांच का दर्शाया गया था। सचिन ने उन्हें स्लॉट बुकिंग की रसीद नहीं दी। उन्होंने जब रसीद मांगी तो कहा कि उन्हें मेडिकल चेकअप कराने होंगे, जिसके लिए 19500 रुपये और जमा करने होंगे। तभी स्लॉट बुकिंग हो सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें