फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: निवेश कर लाभ कमाने का झांसा देकर 3.45 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
निवेश कर लाभ कमाने का झांसा देकर साइबर ठग ने एक व्यक्ति से 3.45 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर वसंत विहार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




इंजीनियर्स एन्क्लेव निवासी मोहित आर्या ने वसंत विहार थाने में शिकायत दी। बताया कि उन्होंने आठ जून को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट देखा, उक्त व्यक्ति ने खुद को ओसीसीएएल कंपनी का बताया। इसमें जानकारी डाली तो उन्हें एक ग्रुप में जोड़ लिया गया। इसमें निवेश कर लाभ कमाने की बात की गई। इसके बाद एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया। इसके बाद एक लिंक भेजा और उसमें निवेश करने के लिए 3.45 लाख रुपये खाते में डाल दिए। रकम जमा कराई तो एप में सात लाख से अधिक निवेश और लाभ दिखाया।



एप से पैसे निकालने लगे तो नहीं निकले, कर्मचारियों से बात की तो पैसे निकालने के लिए पांच लाख रुपये की मांग की। शक हुआ तो पता चला कि ये ऐसे ही लोगों को निवेश के नाम पर ठगते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें