फोटो...
विकासनगर। उप संभागीय परिवहन विभाग की अलग-अलग बनाई गई प्रवर्तन टीम ने क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर वाहनों की जांच की। प्रवर्तन अधिकारी रावत सिंह कटारिया के नेतृत्व में विकासनगर, बाढ़वाला, जुड्डो, कालसी व चकराता मोटर मार्गों पर अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान लापरवाही से वाहन चलाने, हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवर डिंग आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 34 वाहनों का चालान किया गया। इसके साथ ही बीमा, फिटनेस व परमिट आदि जरूरी कागजात नहीं पाए जाने पर दो वाहनों को सीज किया गया। प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। संवाद