फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: बदमाशों में झांसे में आए ओएनजीसी अधिकारी, हॉलीडे पैकेज के नाम पर लाखों की चपत के हो गए शिकार

Wed, 23 Aug 2023 02:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

बदमाशों के बिछाए जाल में फंसकर ओएनजीसी के अधिकारियों पर लाखों रुपये की चपत लग गई। परेशान अधिकारी कई बार फोन कर चुके हैं, लेकिन अब वह फोन भी नहीं उठा रहे। 
विज्ञापन
ठगी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीडे पैकेज के नाम पर ओएनजीसी के दो अधिकारियों से ठगी हो गई। ठगों ने उनसे कुल 3.37 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएचओ वसंत विहार होशियार सिंह ने बताया कि रियाजउद्दीन निवासी कांवली रोड ओएनजीसी में प्रबंधक सुरक्षा के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन


उन्हें एक कंपनी के कस्टमर केयर अधिकारी का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद का नाम मेमन बताया और उसने एक हॉलीडे पैकेज देने की बात कही। यह पैकेज लेकर वह गत 14 अगस्त को उनके घर आया। उसके साथ शोएब नाम का युवक भी था। मेमन का कहना था कि उसने ओएनजीसी के कई अधिकारियों को पैकेज दिया है।

ये भी पढ़ें...Chandrayaan-3:  सुरक्षित लैंडिंग के लिए परमार्थ में हुई गंगा आरती, सीएम धामी बोले- अब चंदा मामा हमारे पास होंगे

अधिकारी ने यह पैकेज ले लिया, जिसके लिए उनसे 1.62 लाख रुपये लिए गए। यह रकम उन्होंने क्रेडिट कार्ड के माध्यम से दी, लेकिन उन्हें कोई रसीद नहीं दी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार दो युवक अखिल और हर्ष उनके साथ दूसरे अधिकारी वाई सुब्बाराव के घर गए और उनसे 1.75 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि अब युवक उनका फोन नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें