उत्तरकाशी। जिले में ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन के बाद अब क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का नए सिरे से परिसीमन किया जा रहा है। जिला पंचायती राज अधिकारी चमन सिंह राठौर ने बताया कि 26 से 29 दिसंबर तक क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायतों का पुन: परिसीमन प्रस्ताव तैयार कर 31 दिसंबर को इसका प्रकाशन किया जाएगा। एक से तीन जनवरी तक इन प्रस्तावों पर आपत्तियां दी जा सकती हैं। पांच जनवरी तक इनका निस्तारण कर सात दिसंबर को इसका अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।