फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी में कई कोर्स में 60 प्रतिशत से नीचे दाखिला नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी में कई कोर्स में 60 प्रतिशत से नीचे दाखिला नहीं
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज में कई कोर्स में अभी भी 60 प्रतिशत से कम अंक वाले छात्रों को दाखिला नहीं मिलेगा। कॉलेज प्रशासन ने बुधवार को दाखिलों की पहली वेटिंग लिस्ट जारी कर दी। इसके तहत बृहस्पतिवार से दाखिले शुरू होने जा रहे हैं। सभी छात्रों को सलाह दी गई है कि वह सभी मूल प्रमाण पत्र लेकर कॉलेज पहुंचें। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय सक्सेना ने बताया कि आगामी तीन दिन तक पहली वेटिंग से दाखिले होंगे। इसमें 1818 रिक्त सीटों पर दाखिले होंगे। छात्र वेटिंग लिस्ट में अपना नाम वेबसाइट पर देखकर ही दाखिला लेने पहुंचे।

किस कोर्स में कितनी कटऑफ
बीएससी पीएमएस : जनरल की 66.60, ओबीसी की 60, ओबीसी महिला की 50.20, अन्य राज्य की 66.80 और एसटी की 52.80 प्रतिशत।
बीएससी सीबीजेड : जनरल की 69.40, ओबीसी की 66, एससी की 51.80, एसटी की 63.80 और अन्य राज्य की 69.60 प्रतिशत।
बीएससी पीसीएम : जनरल की 76.20, ओबीसी की 73.80, एससी की 49, एसटी की 71.20 और अन्य राज्य की 76.30 प्रतिशत।
बीए : जनरल की 64.20, ओबीसी की 58.40, एससी की 52.20, एसटी की 62 और अन्य राज्य की 64.20 प्रतिशत।
बीकॉम : जनरल की 67, ओबीसी की 51.60, एससी की 35.20, एसटी की 40.60 और अन्य राज्य की 67.20 प्रतिशत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें