ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
सुपरस्टार रजनीकांत मंगलवार को शूटिंग के सिलसिले में दून पहुंचे। नंदा की चौकी स्थित होटल में रजनीकांत का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। एफआरआई में बुधवार को रजनीकांत साउथ फिल्म की शूटिंग करेंगे। फिल्म की शूटिंग तीन अगस्त तक दून में होगी। जानकारी के अनुसार फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर राजेंद्र हिमरे, संजीव मेहता और संजय गुप्ता भी दून पहुंच चुके हैं। रजनीकांत से पहले साउथ के अभिनेता महेश बाबू शूटिंग के सिलसिले में 20 दिनों तक दून में थे। हालांकि इस दौरान महेश बाबू ने मीडिया और दर्शकों से दूरी बनाए रखी।