फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग कार्यक्रम स् थल से पलभर के लिए गुल नही होगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन कार्यक्रम स्थल पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए यूपीसीएल ने भी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा ने बताया कि योग स्थल व आसपास के इलाकों में कौलागढ़ पावर सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति की जानी है। इसके लिए अधीक्षण व अधिशासी अभियंताओं की अगुवाई वाली टीम को बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम स्थल के आसपास वाले सभी नौ पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त बिजली के इंतजाम किए गए हैं। तकनीकि गड़बड़ी व अन्य स्थिति में बिजली गुल होने पर बड़े जेनरेटरों का इंतजाम किया गया है। वहीं दूसरी ओर प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा ने मंगलवार दोपहर 12 से चार बजे के बीच बिजली आपूर्ति का जायजा लिया। प्रबंध निदेशक मिश्रा ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को समय से ड्यूटी पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें