ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ओलंपस हाईस्कूल में प्री प्राइमरी और जूनियर सेक्शन के लिए शुक्रवार को जूनियर एक्टिविटी शो का आयोजन किया गया। प्ले ग्रुप से कक्षा पांच तक के छात्रों ने शो में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कोऑर्डिनेटर सीमा छोरा के स्वागत भाषण से हुआ। उसके बाद छोटे बच्चों ने गणेश वंदना और प्री प्राइमरी सेक्शन के छात्रों ने अंग्रेजी गीत की प्रस्तुति दी। इसके बाद छात्रों ने मणिपुरी और गढ़वाली नृत्य प्रस्तुत किए। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर कुनाल शमरोर मल्ला के निर्देशित द लिटिल मैच गर्ल नाटक का मंचन भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के छात्रों ने गरीब बच्चों के साथ ही आसरा ट्रस्ट और उत्थान को गर्म कपड़े सहित अन्य सामान वितरित किए। इस मौके पर प्री-कोऑर्डिनेटर शैलजा हजारिका और शिक्षक उपस्थित रहे।