बड़कोट (ब्यूरो)। यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने पौंटी-मोल्टाड़ी सड़क हादसे में मोल्डा गांव व डांडा गांव मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। साथ ही शासन-प्रशासन से मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद का भी भरोसा दिलाया। वहीं ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने यमुना तट पर विधायक निधि से रैनबसेेरा का निर्माण करने का भी आश्वासन दिया है।