फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: फर्जी दस्तावेज से कार बेचने के नाम पर हड़पे 31 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIपुलिस में सुनवाई नहीं हुई तो कोर्ट के आदेश पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
I
I
I
I कार बेचने के नाम पर आरोपियों ने पीड़ित को फर्जी दस्तावेज देकर अनुबंध के बाद 31 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपियों ने रकम लेकर कार तो दे दी, लेकिन पीड़ित के नाम नहीं कराई। कोर्ट के आदेश पर पटेलनगर थाने में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
I
Iपीड़ित समीर खान निवासी हरवंशवाला ने न्यायालय में इसकी शिकायत की। इसमें जहांगीर, जुनैद, परवेज और जावेद निवासी पुलिस चौकी सब स्ट्रीट रुड़की हरिद्वार को आरोपी बनाया है। बताया कि वह पुरानी गाड़ी खरीदने और बेचने का काम करता है। आरोपी जहांगीर ने पीड़ित को रेंज रोवर कार के बारे में बताया। इसे बेचने के लिए 35 लाख रुपये कीमत बताई। पीड़ित ने गाड़ी पसंद आने पर इसे खरीदने में इच्छा जताई तो आरोपी जुनेद, परवेज व जावेद को लेकर दून आ गया। पीड़ित को बताया कि यह कार विनोद कुमार चौहान से खरीदी है। 31 लाख में सौदा हुआ। इसके बाद आरोपी जहांगीर ने फरवरी 2024 को अनुबंध कर दिया। तभी पीड़ित ने 10 लाख रुपये एडवांस दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I18 फरवरी को आरोपी के कहने पर परवेज के खाते में 4.25 लाख ट्रांसफर किए गए। अगले ही दिन दोबारा पांच लाख रुपये खाते में जमा करवा दिए। 1.75 लाख रुपये नगद दिए। ऐसे पीड़ित ने आरोपियों को 31 लाख रुपये दे दिए और कार खरीद ली। लेकिन इसके बाद पीड़ित ने कार को अपने नाम करने की बात की तो आरोपी टाल-मटोल करने लगे। कुछ दिन बाद आरोपियों ने कार स्वामी विनोद कुमार के नाम पर फर्जी सेल लेटर बनाकर दे दिया। इस मामले में पटेलनगर थाने में शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पटेलनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें