देहरादून। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत प्रदेश में आठ स्थानों पर शिविर लगे। इन शिविरों में 4,237 लोग पहुंचे। वहीं, राज्य में वर्तमान समय तक 589 जनसेवा कैंप आयोजित हो चुके हैं, जिनमें 4,63,956 नागरिकों ने प्रतिभाग किया। अभियान के तहत लोगों से प्राप्त शिकायतों, प्रार्थना पत्रों के निस्तारण को प्राथमिकता दी जा रही है। अब तक कुल 45,601 शिकायत व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 30,723 शिकायतों का निस्तारण किया गया है। ज्ञात हो कि इस अभियान के राज्य के सभी जिलाें में नियमित रूप से आयोजित शिविरों के माध्यम से प्रशासनिक सेवाएं, शिकायत निवारण, प्रमाण पत्र तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। ब्यूरो