फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chakrata: क्रिसमस पर 3000 पर्यटक पहुंचे चकराता, देर शाम तक मनाया जश्न, अब नए साल की तैयारी

Tue, 26 Dec 2023 04:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चकराता

सार

क्रिसमस के पहले से ही पर्यटकों के चकराता पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सोमवार को क्रिसमस के दिन होटल और रिजॉर्ट फुल रहे।
विज्ञापन
चकराता में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिसमस पर पहाड़ों का राजा चकराता पर्यटकों से गुलजार नजर आया। करीब 3000 पर्यटक जश्न मनाने के लिए पहुंचे। सुबह पर्यटन स्थलों की सैर की। वहीं, देर शाम तक डीजे पर बज रहे गानों पर थिरकते रहे। अब नए साल के जश्न की तैयारी है।

विज्ञापन


क्रिसमस के पहले से ही पर्यटकों के चकराता पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सोमवार को क्रिसमस के दिन होटल और रिजॉर्ट फुल रहे। पर्यटकों ने टाइगर फॉल, कोटी कनासर, लोखंडी, गढ़ बैराट, जाड़ी, चोरानी डांडा, माख्टी, रामताल, पुरोड़ी (नया चकराता) आदि पर्यटन स्थलों की सैर करते हुए प्रकृति के बीच दिलकश वीडियो का आनंद उठाया।

New Year 2024: नए साल के लिए औली तैयार, बर्फ देखने उमड़ रहा पर्यटकों का हुजूम, जाम कर रहा परेशान
विज्ञापन


पर्यटन स्थलों की सैर के बाद पर्यटक चकराता बाजार पहुंचे। यहां स्थानीय दुकानों से सजावटी सामान, कपड़े, पहाड़ी उत्पादों की खरीदारी की। इसके बाद अपने होटल और रिजॉर्ट पहुंचे। यहां विशेष तौर पर क्रिसमस पार्टी की तैयारी की गई थी। पर्यटकों ने बोनफायर, डीजे नाइट, गाला डिनर आदि का मजा लिया। शाम को डीजे नाइट पार्टी शुरू हुई।
विज्ञापन


लोगों की सुरक्षा को लेकर चकराता थाना पुलिस मुस्तैद रही। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिगंबर सिंह चौहान ने बताया सभी होटल पूरी तरह से पैक हैं। नए साल पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। पुलिस के अनुसार करीब 3000 पर्यटक चकराता पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें