फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 30 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त

Tue, 24 Jun 2025 01:45 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर पालिका, विकासनगर ने मुख्य बाजार और अस्पताल रोड पर सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया।

टीम ने 11 व्यापारियों को पॉलिथीन का प्रयोग करते पकड़ा। टीम ने व्यापारियों पर चालान की कार्रवाई की। वहीं, 30 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन को जब्त कर लिया। सोमवार को नगर पालिका के प्रभारी सफाई निरीक्षक नवनीत गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने मुख्य बाजार और अस्पताल रोड पर दुकानों में कार्रवाई की। टीम को 11 दुकानों में प्रतिबंधित पॉलिथीन मिली। टीम के मुताबिक दुकानदारों की ओर से पॉलिथीन का प्रयोग भी किया जा रहा है। टीम ने इन सभी दुकानदारों के चालान किए। 30 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त किया। टीम में राजस्व निरीक्षक मनोज कोहली, सुरेंद्र, सुभाष, जगमोहन, रविकांत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें