फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: देवदार के 30 स्लीपर किए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के छटऊ गांव में चकराता वन प्रभाग की रिवर रेंज की टीम ने गश्त के दौरान संरक्षित प्रजाति के देवदार के 30 स्लीपर बरामद किए। अवैध स्लीपर गांव के पास बनी एक छानी के आसपास से मिली है। वन विभाग ने फिलहाल अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चालान काटा है। आरोपी का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन




चकराता क्षेत्र में संरक्षित प्रजाति के देवदार के पेड़ों की अवैध कटान का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को रिवर रेंज की टीम ने छटऊ गांव में छानी के पास से देवदार के 30 अवैध स्लीपर बरामद किए। वन क्षेत्राधिकारी रिवर रेंज अनिल कुमार भट्ट ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चालान काट दिया गया है।

बताया कि इसकी जानकारी क्षेत्र के पटवारी को भी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि आज तहसील में भी अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बरामद किए गए देवदार के स्लीपरों को कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। टीम में वन दरोगा अतर सिंह, माक्टी से वन बीट अधिकारी वीर सिंह नेगी, नागथात वन बीट अधिकारी विक्रम सिंह रावत, वन आरक्षी नीरज भंडारी और बीट सहायक वीरेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें