सेलाकुई थाना क्षेत्र में पुलिस का ऑपरेशन लगाम जारी है। बुधवार की रात यातायात नियमों के उल्लंघन, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और तंबाकू के सेवन पर 29 लोगों के चालान किए गए। वहीं, एक वाहन चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने पर एक, बाइक पर रेट्रो साइलेंसर लगाने पर दो, लापरवाही से वाहन चलाने पर तीन, कार के शीशे पर काली फिल्म लगाने पर एक, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर 14 और तंबाकू के सेवन पर आठ के चालान किए गए। बताया कि यातायात नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एक चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई है। संवाद