साइबर ठगों ने प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के नाम पर एक व्यक्ति से 2.80 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने नेहरू कॉलोनी थाने में शिकायत की है।
एसओ लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि मामले में अरविंद त्रिपाठी निवासी नेहरू ग्राम ने शिकायत की है। उन्होंने पीएम मुद्रा योजना के तहत लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके बाद उन्हें फोन आया। कॉलर ने बताया कि वह मुद्रा योजना कार्यालय से बोल रहा है। कॉलर ने लोन एप्लीकेशन के लिए उनका आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासबुक की फोटो काॅपी और 3700 रुपये मांगे। इसके बाद 15 हजार रुपये इंश्योरेंस के नाम पर और पांच हजार रुपये टैक्स के मांगे गए। 25 जुलाई को उनसे दोबारा से कागज मांगे गए। इसके बाद फिर से 15 हजार, 12 हजार, 24999 और इनकम टैक्स के नाम पर 25 हजार की मांग की गई। इस तरह से आरोपी अलग अलग 2.80 लाख रुपये लिए जा चुके। अब आरोपियों ने फोन बंद कर लिया गया।