फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नाले निर्माण पर 28 लाख बहाए, फिर पुरानी चुंगी पर जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II
एनएच डोईवाला ने पुरानी चुंगी से कोयलघाटी तक बनाया था नाला
I
I
I
Iकरीब दो साल पहले लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला ने पुरानी चुंगी से कोयलघाटी तक 28 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण किया। उसकी ढाल सही न करने से अब यह नाला परेशानी का सबब बन रहा है। बारिश के कारण बरसाती पानी नाले के अंदर जाने की बजाय पुरानी चुंगी पर एकत्रित हो रहा है।
I
I
I
Iबुधवार को शाम को हुई बारिश के कारण पानी पुरानी चुंगी पर एकत्रित हो गया। इससे हाईवे पर तालाब जैसी हालत हो गई थी। एनएच डोईवाला ने जो नाला बनाया उसकी बरसात से पहले सफाई नहीं की गई। ट्रंचिंग ग्राउंड से आने वाले मलबे को रोकने के लिए किसी प्रकार का जाल नहीं बनाया गया।
विज्ञापन

I
Iबृहस्पतिवार को एनएच डोईवाला की टीम ने जेसीबी की मदद से नाले के अंदर से मलबा हटाया। देखने वाली बात यह होगी कि इस साल बरसात में यह नाला इंदिरानगर, रेलवे स्टेशन, बनखंडी, हीरालाल मार्ग से आने वाले बरसाती पानी को झेल पाएगा, या फिर पुरानी चुंगी पर हाईवे तालाब का रूप लेता रहेगा।
विज्ञापन

I
I
I
Iएनएच डोईवाला के अपर सहायक अभियंता सीपी सिंह ने कहा कि पुरानी चुंगी के पास हाईवे के नाले की सफाई की गई है। जिस स्थान पर मलबा जमा था उसे साफ कर दिया गया था। बरसात में नाले में पानी आसानी से जा सकेगा।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें