फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अधिकारी के क्रेडिट कार्ड से निकाले 27 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। साइबर ठगों ने एक सरकारी विभाग में तैनात अधिकारी के खाते से रकम पार कर दी। पीड़ित की शिकायत पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कैंट कोतवाली इंचार्ज विद्याभूषण नेगी ने बताया कि डॉ. राजकुमार कौलागढ़ स्थित भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण कार्यालय में तैनात हैं। बीते 19 जून को वह दफ्तर में थे। इस दौरान अज्ञात नंबर से एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को आरबीएल बैंक प्रतिनिधि बताया। कहा कि वह उनके क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड प्वांइट का भुगतान करा देगा। पीड़ित उसके झांसे में आ गए। उन्होंने आरोपी के कहे अनुसार ओटीपी बता दिया। इस दौरान उनके कार्ड से 27,500 रुपये कट गए। इसे लेकर उन्होंने साइबर क्राइम स्टेशन में सूचना दी। शिकायत कैंट थाने पहुंची तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मा.सि.रि.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें