डीआईटी विश्वविद्यालय के वार्षिक पुरस्कार समारोह में 250 छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पिछले शैक्षणिक वर्ष में खेल, साहसिक, सांस्कृतिक उत्सव, विज्ञान प्रतियोगिता, परियोजनाओं, अनुसंधान, कॅरिअर गेटवे आदि श्रेणियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति भी प्रदान की गई। रजिस्ट्रार डॉ. वंदना सुहाग ने कहा विश्वविद्यालय के छात्रों को हर साल छात्रवृत्ति वितरित की जाती है। समारोह में एक छात्र को डॉ. केजी पांडे मेमोरियल छात्रवृत्ति दी गई। कुल 77 छात्रों को नकद पुरस्कार मिला। इसके अलावा कुछ छात्रों को ट्यूशन फीस में छूट दी गई। संस्कृति, उत्सव और विज्ञान/तकनीकी प्रतियोगिताओं में तीन छात्रों को प्रमाणपत्र व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रोजेक्ट्स, रिसर्च एंड पब्लिकेशन कैटेगरी में चार छात्रों को और कॅरिअर गेटवे कैटेगरी में 16 छात्रों को प्रमाणपत्र व नकद पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर प्रो. प्रियदर्शन पात्रा, प्रो. मानिक कुमार, प्रो. राकेश मोहन, प्रो. संजय गर्ग, प्रो. नवीन सिंघल, पीएस शर्मा मौजूद रहे। मा.सि.रि.