एसटीएफ ने फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी जालसाज को गिरफ्तार किया है। रुद्रपुर से पकड़े गए जालसाज पर फर्जी दस्तावेज से छह लाख रुपये लोन लेने का आरोप है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि 22 नवंबर 2022 को शैलेंद्र कुमार निवासी भदईपुरा ने थाना ट्रांजिट कैंप में आरोपी निहाल सुमन निवासी तराई विहार, फाजिलपुर, महरौली, रुद्रपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि उसने धोखाधड़ी कर फर्जी दस्तावेज को आधार बनाकर एक्सिस बैंक से छह लाख रुपये का लोन लिया था। पता चला कि निहाल सुमन के खिलाफ पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी तभी से फरार चल रहा था। उस पर ऊधमसिंह नगर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। इस बीच शनिवार को एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट ने निहाल सुमन को गिरफ्तार कर लिया।