फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जमीन बेचने के नाम पर मेरठ के व्यक्ति से ठगे 25 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन बेचने के नाम पर मेरठ के रहने वाले जलालुद्दीन नाम के व्यक्ति से 25 लाख रुपये ठग लिए गए। उनसे यह रकम परिवार में शादी का बहना बताकर ली गई और जमीनों का बैनामा भविष्य में कराने को कहा गया। लेकिन, तय समय पर बैनामा नहीं हुआ। पीड़ित की शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जलालुद्दीन ने पुलिस को बताया कि वह गोविंदगढ़ के रहने वाले सुनील कुमार को काफी समय से जानते हैं। सुनील ने उन्हें सात अक्तूबर 2010 को देहरादून बुलाया था। यहां उन्हें बताया कि वह अपनी पत्नी व रिश्तेदारों के नाम पर दर्ज जमीन को बेचना चाहता है। परिवार में शादी है तो इनका सौदा जल्द से जल्द करना है, ताकि पैसों का इंतजाम हो सके। विश्वास दिलाने के लिए जलालुद्दीन को देहरादून कचहरी बुलाया गया। यहां कैंटीन में बैठाकर चार जमीनों के दस्तावेज उन्हें दिखाए गए। इनमें एक जमीन का मुख्तारेआम भी था। जमीनों का मौका मुआयना भी कराया गया। इसके बाद उनसे बतौर एडवांस 25 लाख रुपये ले लिए गए। जमीनों की रजिस्ट्री के लिए एक तिथि भी दे दी गई। लेकिन, बाद में सुनील और उनके रिश्तेदारों ने संपर्क बंद कर दिया। इसके बाद वह जब देहरादून आए तो देखा कि सुनील और उसके रिश्तेदारों के मकान में ताला लगा हुआ है। यह देखकर वह घबरा गए और कचहरी आकर जमीनों के दस्तावेज की जांच कराई। पता चला कि इन जमीनों से सुनील और उसके रिश्तेदारों का कोई ताल्लुक नहीं है। बल्कि ये जमीन किसी और के नाम पर दर्ज हैं। उन्होंने कभी इन जमीनों को बेचा भी नहीं है। शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि जलालुद्दीन की शिकायत पर सुनील कुमार, उसकी पत्नी सावित्री और रिश्तेदार शुभम, अनीता व शिवम के खिलाफ धोखाधड़ी व जलासाजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें