फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढामुक्त नहीं हो सकी माख्टी पोखरी से लेकर जंगलात चौकी तक की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के कड़े दिशा निर्देश के बाद भी क्षेत्र की सड़कें तो दूर हाईवे भी गड्ढामुक्त नहीं हो पा रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत माख्टी पोखरी से लेकर जंगलात चौकी तक करीब 25 किमी का हिस्सा लंबे समय से बदहाल पड़ा है। सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। आए दिन दुपहिया सवार चोटिल हो रहे हैं। बारिश के दिनों में पानी भरने से जगह जगह कीचड़ जमा हो जाता है। जिससे दुपहिया वाहनों के रपटने का खतरा और भी बढ़ जाता है। कई बार की मांग के बावजूद विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

सड़क का यह हिस्सा त्यूनी-चकराता-मसूरी-कीर्तिनगर-मलेथा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-707 (ए) के अंतर्गत आता है। व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, पूर्व सभासद राजेश तोमर, गंभीर चौहान, पूर्व प्रधान गोपाल वर्मा, सालकराम जोशी, अंकित तोमर आदि ने बताया कि माख्टी पोखरी, नवीन चकराता, चिरमिरी, चकराता और आलू मंडी तक मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। इस सड़क से रोजाना सैकड़ों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। पर्यटकों का भी आना जाना लगा रहता है। सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। कहा कि आए दिन दुपहिया वाहन सवार चोटिल हो रहे हैं। कई बार सड़क सुधारीकरण को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग डोईवाला खंड से लिखित और मौखिम शिकायत की जा चुकी हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस संबंध में कई बार फोन करने पर भी राष्ट्रीय राजमार्ग डोईवाला खंड की अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल से फोन पर बातचीत नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें