25 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब तस्कर। संवाद
- फोटो : RISHIKESH
कोतवाली पुलिस टीम ने पिकअप से 25 पेटी देशी शराब बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। वाहन सीज कर युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि बीती 31 जुलाई रात मनसा देवी फाटक, गुमानीवाला ऋषिकेश के पास पुलिस चेकिंग के दौरान पिकअप चालक विक्की मौर्य निवासी निकट विकास गुरुंग स्मारक, रूषाफार्म, गुमानीवाला श्यामपुर ऋषिकेश को रोककर चेक किया तो वाहन में 25 पेटी देशी शराब जाफरान के बरामद हुए थे। संवाद