राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में 246 रोगियों की जांच की गई। चिकित्सकों ने ग्रामीणों को वायरल बीमारियों के प्रकोप व उनसे बचाव के बारे में बताया। केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह नेगी की देखरेख में आयोजित शिविर में सामान्य जांच के अलावा अल्ट्रासाउंड व हड्डी रोग विशेषज्ञ की सेवाएं भी उपलब्ध कराई गई। आसपास के क्षेत्रों से आए 246 रोगियों की जांच की गई। इस दौरान 37 एक्सरे, 64 गर्भवती व 51 अन्य रोगियों के अल्ट्रासाउंड किए गए। रोगियों को दवाइयों का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर रेडियोलॉजिस्ट डॉ. केएस चौहान, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद राणा समेत केंद्र के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।