सहसपुर थाना पुलिस ने रविवार को किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर 24 मकान मालिकों के चालान कर 2.40 लाख रुपये जुर्माना वसूले। वहीं, 15 संदिग्ध लोगों को थाने लाकर पूछताछ की गई। थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर रामपुर, शंकरपुर और धर्मावाला क्षेत्र में 240 लोगों का सत्यापन किया गया। बताया कि 24 मकान मालिकों ने अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं करवाया था। सभी के 10-10 हजार रुपये के चालान किए गए। तीन लोगों के पुलिस एक्ट के तहत चालान किए गए। संवाद