फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विदेश भेजने के नाम पर 2.23 लाख हड़पे, हवाई जहाज का जाली टिकट थमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
- खुद को सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी बताता है ठग, दो पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर उत्तरकाशी के गरीब किसान से 2.23 लाख रुपये हड़प लिए गए। बदले में हवाई जहाज की जाली टिकट थमा दी। किसान का कहना है कि उन्होंने कभी हवाई यात्रा नहीं की थी, इसलिए टिकट पहचान न सके। दिल्ली एयरपोर्ट जाकर ठगी का पता चला। आरोप है कि ठग खुद को सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी बताता है। रुपये मांगने पर पीटा और धमकी दी। इस संबंध में रायपुर थाने में शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि उत्तरकाशी जिले के बड़कोट निवासी जगदीश ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। उनका कहना है कि वह काफी समय से नौकरी की तलाश में थे। आरोप है कि उन्हें टिहरी गढ़वाल निवासी रोहित पंवार ने विदेश में नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। उसने दूसरे आरोपी गोपाल प्रसाद रावत से मिलवाया। ठगी की पूरी रकम गूगल-पे के माध्यम से ट्रांसफर कराई। पीड़ित का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने मिलकर एक फर्जी एग्रीमेंट और हवाई टिकट उन्हें थमा दिया। जब वह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें बताया कि टिकट फर्जी है। आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपी गोपाल ने खुद को पूर्व पुलिस वाला बताकर पिटाई की और धमकी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें