फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जौनसार-बावर के 22 मार्ग मलबा आने से होते रहे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
भारी बारिश के कारण जौनसार बावर क्षेत्र के मार्गों पर आ रहा मलबा और पत्थर ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। क्षेत्र की आवाजाही के 22 मार्ग इसी कारण बंद हो हैं। मलबा हटाने का कार्य संबंधित विभागों के माध्यम से किया जा रहा है।
विज्ञापन


मोटर मार्ग बंद होने से ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय, तहसील और ब्लॉक संबंधी कार्यालयों के काम स्थगित कर दिए हैं। सबसे अधिक परेशानी किसानों को झेलनी पड़ रही है। किसान मंडियों तक अपनी कृषि उपज पहुंचाने के लिए सड़क के खुलने का इंतजार कर रहे हैं।



लोक निर्माण विभाग अस्थायी खंड साहिया क्षेत्र का चकराता-लाखामंडल मोटर मार्ग जखदार के निकट एक स्थान पर बंद है। काहा-नेहरा-पुनाह मोटर मार्ग एक स्थान पर, शहीद सुरेश तोमर गास्की मोटर मार्ग एक स्थान पर, मसूरी-चकराता से गोई-छनास मोटर मार्ग एक स्थान पर, बिजऊ-कोफ्टी-जोशी ग्राम बड़नू-दातनू मोटर मार्ग एक स्थान पर, बैराटखाई-जंदेऊ-गांगरौ-कचटा-खाती मोटर मार्ग तीन स्थान पर, समरसैंज मोटर मार्ग दो स्थान पर, शंभु की चौकी से पंजिया-बनसार मोटर मार्ग एक स्थान पर, डियूडिलानी से ढलीन-सकरौल मोटर मार्ग एक स्थान पर, ठलीन-बडैथ-पिनगिरी मोटर मार्ग दो स्थान पर, बिजऊ-केवठा-खतार मोटर मार्ग तीन स्थान पर, लेलटा-पाटा-मंडोली मोटर मार्ग दो स्थान पर मलबा आने से बंद हैं। अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल ने बताया कि मोटर मार्ग से मलबा हटाया जा रहा है।
विज्ञापन


Iजगथान मार्ग छह स्थानों पर बंद
I



पीएमजीएसवाई कालसी के जगथान मोटर मार्ग छह स्थान पर मलबा आने से बंद है। इसी क्रम में घ्वैरा से देऊ मोटर मार्ग दो स्थान पर, खारसी लिंक मोटर मार्ग से इंद्रोली कंधार मोटर मार्ग तीन स्थानों पर, गडूल-सकरौल मोटर मार्ग चार स्थानों पर, दमन से दसऊ मोटर मार्ग तीन स्थानों पर, बोसान बैंड मोटर मार्ग एक स्थान पर मलबा आने से बंद है। लोक निर्माण विभाग खंड चकराता का रावना-पुरोड़ी संपर्क मार्ग एक स्थान पर बंद है। इसी प्रकार से टुंगरा मोटर मार्ग एक स्थान पर, सिजला मोटर मार्ग एक स्थान पर मलबा आने से बंद है। खंड के सहायक अभियंता आदित्य ठाकुर ने बताया कि अवरुद्ध मोटर मार्ग खोलने के लिए ट्रैक्टर और जेसीबी मशीनों के माध्यम से निरंतर मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें