पुलिस ने ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत सत्यापन अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की जांच की गई। मकान मालिकों, होटल व होम-स्टे संचालकों और स्थानीय निवासियों को किरायेदारों, कर्मचारियों व बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य सत्यापन कराने के लिए जागरूक किया। इस दौरान 22 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। पुलिस एक्ट की धारा 83 में एक चालान कर 10 हजार का अर्थदंड न्यायालय को भेजा गया। साथ ही धारा 81 के तहत पांच चालान कर 1500 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया। मोटर वाहन अधिनियम में 22 चालान कर 13,500 रुपये जुर्माना वसूला। दो चालान न्यायालय भेजे गए। नो पार्किंग में खड़े 20 वाहनों पर भी कार्रवाई की गई।