सेलाकुई। गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब में गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित किए गए रक्तदान शिविर में 22 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर विशेष दीवान सजाया गया जिसमें रागी भाई गुरमीत सिंह ने गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया। इस दौरान भारी संख्या में संगतों ने मत्था टेका। इस दौरान भगवान बुद्ध चैरिटेबल ब्लड सेंटर सेलाकुई के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संगत व सेवादारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया जिसमें 22 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। संवाद