फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की पहली शिक्षक होती है मां : एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने कहा कि मां बच्चों की पहली शिक्षक होती है। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी है कि वह बच्चों का उचित मार्गदर्शन करें।
एसएसीपी शनिवार को पार्क रोड स्थित शेमरॉक हिल्स स्कूल में मदर्स डे पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। बतौर मुख्य अतिथि पहुंची एसएसपी कुकरेती ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि माताओं को अपने बच्चों का ध्यान रखना चाहिए। बच्चों के विकास में मां की भूमिका अहम होती है। इसके बाद बच्चों ने फिल्मी गीतों पर रंगारंग प्रस्तुतियां दीं और मां पर आधारित कविताएं सुनाईं। इस मौके पर स्कूल के संस्थापक राधेश्याम, निदेशक सुमित कुमार, प्रधानाचार्य हनिका कुमार, अमन नागपाल समेत बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें