ब्रिज ऑफ होप संस्था ने बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री
देहरादून। ब्रिज ऑफ होप संस्था ने अभिभावक दिवस के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री बांटी। कार्यक्रम में बच्चों और अभिभावकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। मोहिनी रोड स्थित बिलवर्स ईस्टर्न चर्च की संस्था ब्रिज ऑफ होप की ओर से धूमधाम से अभिभावक दिवस मनाया गया। इस मौके पर पार्षद कमली भट्ट, चर्च के फादर सूबा गनेश, ऑलवीन रॉबर्ट, संतोष लाल, जोआन मैरी, पूजा, अंजू, कल्पना आदि मौजूद रहे।