ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। पटेल नगर स्थित जीआरडी एकेडमी मेें शनिवार को आयोजित द पंच बॉक्सिंग नाईट चैंपियनशिप में मोहम्मद शेख फैजान ने बाजी मारी है। इसके पहले चैंपियनशिप का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया और रिंग में उतर कर युवाआें का हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता में कई राज्याें के युवाओं ने हिस्सा लिया। इसमें सतनाम द्वितीय, राहुल रेड तृतीय, मनोज चौथे, सचिन पांचवें स्थान पर रहे। इस अवसर पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।